
कटनी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर उपद्रव करने वाले और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में निवार चौकी पुलिस ने 30 जून को कार्रवाई करते हुए बड़खेरा निवासी 35 वर्षीय मनीष खंपरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई में निवार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन तथा आरक्षक अंकित दुबे, अरविंद और वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
