अन्नपूर्णा वेयर हाउस में वाहनों से बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं बैटरियाँ जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।प्रार्थी नीरज दुबे पिता रामजी दुबे उम्र 31 वर्ष निवासी गैतरा थाना कुठला जिला कटनी की रिपोर्ट पर कि उसकी जे0 एस0 आर0 एजेन्सी में मैनेजर हूं फर्म की गाडिया अन्नपूर्णा वेयर हाउस के बाहर उनकी फर्म के वाहन क्रमांक MP20HB-2815, MP20HB-1626, MP20HB-4937 एवं MP20HB-1765 खड़े थे। दिनांक 20/08/2026 की रात्रि से 21/08/2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों द्वारा उक्त चारों वाहनों से कुल 08 नग बैटरियां एवं वायर चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये है। रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 746/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा परम्परागत एवं तकनीकी साक्ष्य सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुजेट, सम्भावित स्थानों की चौकिंग की गई गई फलस्वरूप दिनांक 02/09/2026 को 1. प्रशात तिवारी उर्फ लकी तिवारी पिता परसराम तिवारी उम्र 18 वर्ष, 2. सागर उर्फ बेटू भूमिया पिता दुखीलाल भूमिया उम्र 20 वर्ष, 3 संजीत उर्फ बल्लू वर्मन पिता अनिल बर्मन उम्र 19 वर्ष तीनों निवासी चाका 4. भगत वंशकार पिता सरमन वंशकार उम्र 31 वर्ष निवासी लमतरा फाटक थाना कुठला से सघन पूछताछ करने पर बैटरी चोरी करना स्वीकार किये जो उक्त बैटरियों को आरोपियों से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, शिशिर पाण्डेय एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *