चौकी बिलहरी, थाना कुठला पुलिस की अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

ग्राम करहिया में अवैध महुआ शराब का बेचने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई आबकारी एक्ट की कार्यवाही , लगभग 250 किलो महुआ लाहन को नष्ट कर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक नवीन नामदेव द्वारा ग्राम करहिया में अवैध महुआ कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।बिलहरी पुलिस द्वारा दिनांक 03.09.2026 को प्रातः भ्रमण के दौरान चौकी बिलहरी क्षेत्र के ग्राम कैमोरी, घुघरा एवं ग्राम करहिया में अवैध शराब क्या व्यापार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। ग्राम करहिया निवासी 1 द्विजी बाई पति लाला नरगड़िया 40 साल 2 दुलारी सनोरिया पति संदीप सनोरिया 40 साल 3 रुकमणी सनोरिया पति रोहित सनोरिया 40 साल सभी निवासी ग्राम करहिया के ठिकानों पर दबिश देने पर तीनों आरोपियों से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत 12000 रुपए एवं लगभग 250 महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। जाकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) की कार्यवाही की गई। *क्षेत्रीय लोगों को नशा से दूर रहने एवं मादक पदार्थ का व्यापार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका – उक्त कार्यवाही में चौकी बिलहरी प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता,अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, सौरभ जैन, दिल्केश्वर सिंह, लव उपाध्याय की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *