धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

कटनी। बड़वारा पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से लोहे के धारदार बका बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को क्षेत्र में गश्त के दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे दो संदिग्ध युवक मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम उमरेन्द्र पारधी, उम्र 19 वर्ष और सोल्जर पारधी, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी छिंदिया टोला, थाना बरही बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास लोहे के धारदार बका मिले। हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिए।

इसी दौरान रोहनिया बायपास रोड पर एक अन्य व्यक्ति धारदार बका लेकर घूमता मिला। पूछताछ में उसकी पहचान लिस्टर पारधी, उम्र 55 वर्ष, निवासी छिंदिया टोला, थाना बरही के रूप में हुई। उसके पास से भी धारदार बका बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय सहित सउनि महेश प्रताप सिंह, रामनाथ साकेत, सतेन्द्र सिंह, मोनेन्द्र सिंह तथा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *