
मोहन घाट में नाईट्रावेट की 15 पत्तियों के साथ युवक रंगेहाथ गिरफ्तार
पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम, पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी बनाया प्रकरण में आरोपी*
पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा अवैध शराब, गांजा, स्मैक के साथ-साथ नशे के रूप में उपयोग की जाने वाली नाईट्रावेट जैसी प्रतिबंधित/दुरुपयोग की जाने वाली गोलियों के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस को देखकर भागा युवक, तलाशी में निकली नशे की गोलियां
इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को कोतवाली पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मोहन घाट के पास हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद यूनुस, उम्र 23 वर्ष, निवासी खिरहनी फाटक, नरेन्द्र मार्ग गली, कटनी बताया। युवक लगातार अपने लोवर की जेब में कुछ छिपाने का प्रयास कर रहा था। संदेह होने पर विधिवत तलाशी लेने पर उसकी जेब से नाईट्रावेट की 15 पत्तियां बरामद हुईं।
पुलिस द्वारा गोलियों के संबंध में वैधानिक दस्तावेज/डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त गोलियां नशे के लिए बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था।
पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि मयंक रैकवार निवासी रघुनाथगंज, कटनी द्वारा उसे नाईट्रावेट की गोलियां बेचने के लिए उपलब्ध कराई जाती थीं तथा गोलियां बेचने के बाद कमीशन की राशि काटकर शेष रकम मयंक रैकवार को दी जाती थी।
आरोपी की निशानदेही एवं पूछताछ के आधार पर मयंक रैकवार को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में गोलियों की सप्लाई के स्रोत तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है।
प्रकरण पंजीबद्ध, नाईट्रावेट की 15 पत्तियां जप्त
आरोपी का कृत्य धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर नाईट्रावेट की गोलियों को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 1088/2026 धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार/आरोपी व्यक्तियों के नाम
1. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद यूनुस, उम्र 23 वर्ष, निवासी खिरहनी फाटक, नरेन्द्र मार्ग गली, कटनी।
2. मयंक रैकवार, निवासी रघुनाथगंज, कटनी (फरार)
जप्त सामग्री
नशे के उपयोग में लाई जाने वाली नाईट्रावेट की 15 पत्तियां।
नशे के अवैध कारोबार पर लगातार रहेगी नजर
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में नाईट्रावेट जैसी नशे की गोलियों के अवैध विक्रय की सूचनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पूर्व में भी इस प्रकार के अवैध नशे के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। उक्त मामले में फरार आरोपी मयंक रैकवार की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा। पुलिस द्वारा यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि नशे की गोलियां कहां से प्राप्त होती हैं तथा इनके अवैध कारोबार में और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह, रोहित राठौर एवं विकास राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
