
शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर 27 अगस्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन
कटनी। विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं एवं विभिन्न आवश्यक मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा जिले में ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार, 27 अगस्त को अभाविप कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
अभाविप जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने बताया कि विद्यार्थियों से जुड़ी मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संगठन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
संगठन ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। अभाविप का कहना है कि अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन एवं आमजन के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की दिशा में पहल की मांग की जाएगी।
