22 सितंबर को नगर निगम में होगी महापौर जनसुनवाई

महापौर प्रीति संजीव सूरी करेंगी नागरिकों से सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण के लिए दिए जाएंगे निर्देश
कटनी। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 22 सितंबर को महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान शहरवासी अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों से संबंधित आवेदन सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर महापौर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो सके।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को एक ही मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है और संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 22 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *