350 लीटर पेट्रोल के साथ बोलेरो पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध पेट्रोल परिवहन का खुलासा

कटनी जिले में अवैध पेट्रोल परिवहन के खिलाफ ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 350 लीटर पेट्रोल से भरी बोलेरो वाहन को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में चौकी सिलौड़ी पुलिस लगातार अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चला रही है।

जानकारी के मुताबिक 28 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास एक सफेद बोलेरो वाहन में अवैध रूप से पेट्रोल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर जांच की।तलाशी के दौरान वाहन से 7 कैन बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक कैन में 50 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। कुल 350 लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक मनोज साहू पिता नन्हेलाल साहू उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान जिला कटनी तथा उसके साथी रामकेश पिता भारतलाल निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान जिला कटनी को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी पेट्रोल परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ का लापरवाहीपूर्वक परिवहन किए जाने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पेट्रोल एवं बोलेरो वाहन जप्त कर लिया है। जप्त वाहन को सुरक्षा के लिए चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।इस पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *