
कटनी : जिले व नगरवासियों एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। एडवोकेट अमित शुक्ला एवं श्रीमती मनोरमा शुक्ला की सुपुत्री खुशी शुक्ला ने अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विदिशा में दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति द्वारा खुशी शुक्ला को डिग्री प्रदान की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अपने सपनों की पहली बड़ी मंजिल हासिल कर ली है।
खुशी शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अथक सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा को दिया। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, लगन और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण क्षण से परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है। सामाजिक एवं बौद्धिक वर्गों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
“सफलता उन्हीं को मिलती है, जो सपनों को मेहनत और विश्वास से सच करने का साहस रखते हैं।”