अवैध रेत परिवहन पर विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कटनी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है तथा चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस को गश्त के दौरान विजयराघवगढ़ रोड स्थित नदीपार पानी टंकी के पास एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में रेत परिवहन करते हुए दिखाई दिया। वाहन को रोककर जांच की गई तो चालक दिनेश केवट निवासी ग्राम गुड़ेहा, थाना विजयराघवगढ़ रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।जांच में अवैध रूप से रेत परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया। साथ ही चालक के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 के तहत इस्तगासा कायम कर प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज शाखा कटनी को भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में प्रमुख भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक संतोष कुमार स्वामी, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते एवं स्वतंत्र साक्षियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *