घर की बाड़ी में उगा रखे थे गांजे के पौधे, विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ग्राम घुघरी में एक व्यक्ति के घर के सामने स्थित बाड़ी से गांजे के तीन पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध सघन जांच एवं रेड कार्यवाही की जा रही थी।
इसी दौरान 25 जून को ग्राम घुघरी में सुरेश चौधरी के घर के सामने स्थित बाड़ी में गांजे जैसे पौधे लगे होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर तीन हरे रंग के पौधे मिले, जिन्हें उखाड़कर जांच की गई। परीक्षण में वे गांजे के पौधे पाए गए। तौल करने पर उनका कुल वजन 570 ग्राम निकला।
पुलिस ने आरोपी सुरेश चौधरी (44 वर्ष) निवासी ग्राम घुघरी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार स्वामी एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *