
कटनी। आस्था के केंद्र राधाकृष्ण की नगरी बाँधा में 16 दिनों से तेज हवाओं के कारण बिजली के तार रास्तों और घरों की छप्परों पर लटके होने से विद्युत आपूर्ति बाधित थी। इस गंभीर समस्या को मध्यभारत टुडे न्यूज ने 29 जून को प्रमुखता से प्रकाशित कर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई थी। इसके बाद 30 जून को विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए सेवा बहाल कर दी। बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मध्यभारत टुडे न्यूज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाली पत्रकारिता ही समाज को वास्तविक राहत दिलाती है।
