खिरहनी व बरगवां ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास में यातायात बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों पर कार्यवाही।

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान खिरहनी ओवरब्रिज अंडरपास तथा बरगवां ब्रिज के नीचे अंडरपास में अनावश्यक रूप से नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में कुल 12,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही, वाहन चालकों को ओवरब्रिज एवं अंडरपास की सड़क पर वाहन खड़ा न करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समझाइश दी गई।

थाना यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क, चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें।⁰

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *