कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है घरेलू गैस सिलेंडर की जटिल समस्या।

कटनी : सरकार चाहे जितने भी दावे कर ले… लेकिन हकीकत क्या है, ये ज़मीनी तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर आम जनता परेशान है… और हालात ऐसे कि लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कोई कंधे पर तो कोई साइकिल पर तो कोई स्कूटी पर घर लौटने को मजबूर हैं।”

कटनी जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कभी KYC के नाम पर, तो कभी बुकिंग नियमों के बहाने… उपभोक्ताओं को सिर्फ चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
हालात ये हैं कि जिन लोगों ने 6 से 10 दिन पहले गैस सिलेंडर बुक कराया… उन्हें आज तक सप्लाई नहीं मिल सकी है।

ये तस्वीरें देखिए… गैस सिलिंडरो से लोड गाड़ी आकर खड़ी हुई है, पर ऑफिस गोडाउन बंद हैं।
तेज धूप में घंटों से कतार में खड़े लोग…
हर चेहरे पर गुस्सा, थकान और बेबसी साफ नजर आ रही है। एक उपभोक्ता ने 24 मार्च को गैस बुक कराई थी…
लेकिन आज 30 मार्च गुजर जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है “हम 4-5 घंटे लाइन में खड़े रहते हैं… फिर भी सिलेंडर नहीं मिलता… हर बार कोई नया नियम या समस्या बता देते हैं…”

सबसे बड़ी बात…
एजेंसी स्टाफ का रवैया भी लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्टाफ का व्यवहार ऐसा है… मानो वे कोई सुविधा नहीं बल्कि एहसान करके नव जीवन दान दे रहे हों।

“अब सवाल ये है कि आखिर कब सुधरेगी व्यवस्था…?
क्या आम जनता को यूं ही परेशान होना पड़ेगा…?
और क्या जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्यवाही करेंगे…?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *