कटनी जिले से बड़ी खबर…
ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल दस्तयाब करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ढीमरखेड़ा : मामला 3 अप्रैल की रात का है, जब एक नाबालिग लड़की रामलीला देखने के बहाने घर से निकली और लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को सूचना मिली कि तीन आरोपी काली बोलेरो गाड़ी से नाबालिग को लेकर फरार हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौतरफा नाकाबंदी कर अलग-अलग टीमों का गठन किया।
तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राज बागरी और विनय बागरी शामिल हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग है। दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है, वहीं बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सउनि संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज, गंधर्व सिंह, अजय धुर्वे, रंजीत सिंह, महिला आरक्षक शालनी राजपूत और साइबर सेल के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ढीमरखेड़ा पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही से एक बार फिर ऑपरेशन मुस्कान की सफलता सामने आई है।
