बहोरीबंद थाने की कमान संभाली निरीक्षक विजय विश्वकर्मा ने, पूर्व में भी कोतवाली व माधवनगर में दे चुके सेवाएं, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना प्राथमिकता

कटनी,बहोरीबंद – जिले के बहोरीबंद थाने में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद रविवार को निरीक्षक विजय विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।


गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत पूर्व थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को लाइन अटैच किया गया था, साथ ही एक आरक्षक को निलंबित किया गया था। इसके बाद से थाना प्रभारी का पद रिक्त चल रहा था।
अनुभवी अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी
निरीक्षक विजय विश्वकर्मा जिले की कार्यप्रणाली एवं भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। वे पूर्व में कटनी के कोतवाली एवं माधवनगर जैसे संवेदनशील थानों में थाना प्रभारी के रूप में सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण जबलपुर से कटनी हुआ था और वे पुलिस लाइन में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे।
कानून व्यवस्था और जनता की सुनवाई पर जोर पदभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षक विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की गंभीरता से सुनवाई की जाएगी और समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *