कटनी जिले में जमीन विवाद का एक मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है…
जहां स्थानीय पटवारी पर फर्जीवाड़े और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि आम रास्ते की जमीन को कागजों में निजी बताकर कब्जा करवाने की कोशिश की गई…
फिलहाल मामला तहसील न्यायालय में विचाराधीन है।
मामला कटनी जिले के ग्राम पंचायत चाका के वार्ड क्रमांक 5 का है…जहां पीड़ित पक्ष सत्येंद्र सिंह मंगलवार को शिकायत लेकर जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे। सत्येंद्र सिंह ने पूर्व में भी तहसील न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि खूबसिंह के पक्ष में स्थानीय पटवारी विनीत सिंह बघेल द्वारा आम रास्ते के रूप में उपयोग हो रही जमीन के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई।
बताया जा रहा है कि खसरा नंबर 267 व 268 में गड़बड़ी कर सार्वजनिक रास्ते की भूमि को निजी दर्शाने की कोशिश की गई…और इसी आधार पर कब्जा करवाने का प्रयास भी हुआ।
इस कथित फर्जीवाड़े के चलते गांव के लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है… और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय बुजुर्गवार निवासी भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि सैकड़ों साल से वह आम रास्ता था, जिस पर अब खूबसिंह द्वारा दीवार खड़ी कर दी गई है।
स्थानीय पटवारी ने ही 2 बार किए गए अलग-अलग सर्वे की अपनी रिपोर्ट में भिन्नता दिखा दी, और अब पूर्व में किए गए सर्वे को ही गलत बताया जा रहा है।
फिलहाल यह पूरा मामला तहसील न्यायालय में विचाराधीन है…
लेकिन जिस तरह से पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं,
उससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है
और जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही होती है।
