कटनी । मैहर में आयोजित एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी का कटनी में अल्पकालीन प्रवास हुआ। इस दौरान शहर में उनके आगमन पर पूर्व विधायक राजू पोद्दार, अर्पित पोद्दार, कमल मोहनानी, ज्ञान सहजवानी सहित संघ के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए औपचारिक भेंट की।
ठहराव के दौरान स्वल्पाहार करते हुए संजय जोशी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भाजपा की जीत का भरोसा जताया।
महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष के रवैए को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में इसे प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि देश की पचास प्रतिशत महिलाओं के हित सुनिश्चित किए जा सकें।
संक्षिप्त प्रवास के बाद संजय जोशी मैहर के लिए रवाना हो गए, जहां वे निजी विवाह समारोह में शामिल होंगे।
