ग्राम चौपाल के माध्यम से थाना ढीमरखेड़ा पुलिस का जन-जागरूक अभियान

कटनी जिले के थाना ढीमरखेड़ा पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है। ग्राम चौपालों के जरिए पुलिस जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही है, वहीं साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और अफवाहों से बचने का संदेश भी दे रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्राम चौपाल अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे एवं पुलिस स्टाफ ने कोठी, इटौली, बांध, सनकुई, मुरवारी, सिलाई, देवरी-मारवाड़ी सहित कई गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।इस दौरान साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें साझा न करने की अपील की गई।ग्रामीणों को डायल 112 सेवा की जानकारी देते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया।ढीमरखेड़ा पुलिस ने कहा कि जनता और पुलिस के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *