महापौर सुन रही हैं समस्याएं

कटनी नगर निगम में एक बार फिर महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां शहरवासियों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर के सामने रखीं। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए गए।

नगर निगम में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक महापौर जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सड़क, नाली, पानी, सफाई सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत किए।
महापौर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण सुनिश्चित कराने की बात कही।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है और समस्याओं के निराकरण में भी गति आती है।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित विभाग के माध्यम से उनका निराकरण कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *