
कटनी : कटनी शहर का शिवनगर व बालाजी नगर एक बार फिर भक्तिमय वातावरण में सराबोर होने जा रहा है। कैलवारा रोड स्थित शिवनगर में 26 मई से 3 जून 2026 तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कटनी के कैलवारा रोड स्थित शिवनगर में गुप्ता निवास के पास आयोजित होने वाले इस श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में परम पूज्य सचिन शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं मुख्य श्रोता के रूप में श्रीमती शकुन गुप्ता एवं शिव प्रसाद गुप्ता (मलमा वाले) उपस्थित रहेंगे।
आयोजक परिवार के अनुसार 26 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं धर्म प्रेमी शामिल होंगे। इसके साथ ही 2 जून को भंडारा महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा।
श्रीमती संगीता पुरुषोत्तम गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमियों से कथा स्थल पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की प्रार्थना की है।
