लंबे समय से सक्रिय डीजल चोर गिरोह ने दो गाड़ियों से पार किया 500 लीटर डीजल, ड्राइवर बेखबर।

कटनी, झुकेही – जिले के कुठला थाना से लेकर समीपस्थ थाना अमदरा सीमा क्षेत्र में गाड़ियों से डीजल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चाका बाईपास चौराहे से लेकर झुकेही चौकी और अमदरा थाना क्षेत्र तक पिछले एक दशक से सक्रिय डीजल चोर गिरोह लगातार ट्रक मालिकों को निशाना बना रहे हैं।

कुठला थाना के चाका बाईपास से झुकेही चौकी और अमदरा थाना क्षेत्र तक के हाई-वे मार्ग में डीजल चोर गिरोहों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। बीते वर्षों में ट्रक मालिकों की मेहनत की कमाई का लाखों लीटर डीजल चोरी की भेंट चढ़ चुका है, लेकिन अब तक पुलिस को इन चोरों के पुख्ता सुराग नहीं मिल सके है।

बीती रात करीब 2 से 4 बजे के बीच, जिले की सीमा से सटे झुकेही मोड़ के पास, शिवशक्ति वेल्डिंग वर्क्स के सामने सड़क के किनारे खड़े दो ट्रकों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लगभग 500 लीटर डीजल पार कर दिया, जबकि ड्राइवर गाड़ियों में ही सो रहे थे। सुबह जब ट्रक मालिकों को घटना की जानकारी लगी तो उनमें भारी आक्रोश देखने को मिला।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है।

लगातार हो रही डीजल चोरी की घटनाओं से ट्रक मालिकों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गिरोह पर कब तक शिकंजा कस पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *