मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर चला नशा मुक्ति अभियान

कटनी पुलिस का “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, ऑटो चालकों और आम नागरिकों के बीच पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता पंपलेट और कम्प्लीशन कार्ड भी वितरित किए गए।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत कटनी पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस ने मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों और ऑटो चालकों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। साथ ही अभियान से जुड़े पंपलेट और कम्प्लीशन कार्ड वितरित कर आमजन से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *