छपरा पंचायत विवाद में ग्रामीणों का पक्ष आया सामने

कटनी जिले की स्लीमनाबाद जनपद की छपरा ग्राम पंचायत में रामायण आयोजन को लेकर छिड़े विवाद के बीच अब गांव के ग्रामीण खुलकर सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीणों ने आयोजन को सामान्य धार्मिक कार्यक्रम बताते हुए इसे जातीय या राजनीतिक रंग देने के आरोपों को खारिज किया है। वहीं मामले की जांच प्रशासन स्तर पर जारी है।छपरा पंचायत में आयोजित रामायण और कीर्तन-भजन कार्यक्रम को लेकर बीते दिनों विवाद खड़ा हो गया था। आरोप लगाए गए कि यह आयोजन पंचायत के पूर्व सचिव को हटाए जाने के बाद विशेष उद्देश्य से कराया गया। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे।अब वायरल वीडियो में पंचायत मेट संतोष कुमार हल्दकार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में रामायण और कीर्तन-भजन का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है और इस बार भी कार्यक्रम पूरे गांव की सहमति से आयोजित किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसका किसी प्रकार के शुद्धिकरण, जातिगत विवाद या किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है।ग्रामीणों ने अपील की है कि धार्मिक आयोजनों को राजनीति या जातीय विवाद से न जोड़ा जाए। उनका कहना है कि गांव में पहले की तरह भाईचारे और सद्भाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम होते रहेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *