आपदा में अवसर : युद्ध संकट के बीच गैस की कालाबाजारी, सरकार ने कहा : पर्याप्त भंडार।

कटनी : मध्यभारत टुडे।
घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के कारण पहले से ही मार झेल रहे उपभोक्ताओं के सामने अब संकट ही संकट नजर आ रहे हैं जहां सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसके पास गैस का पर्याप्त भंडार है, लेकिन उसकी आपूर्ति के संबंध में कुछ नए नियम लागू किए गए हैं जिसमें गैस की बुकिंग हेतु पहले 21 दिन तो अब 25 दिन का समय लिया जा रहा है, लेकिन गैस एजेंसी संचालकों ने इस आपदा में अवसर तलाश लिया है, अब वे कालाबाजारी पर उतारू हैं, गैस बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर न देकर निर्धारित किए गए दाम से अधिक पैसे लेकर ऐसे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है और बुकिंग वालों को गैस की आपूर्ति की कमी का वास्ता दिया जा रहा है, और इस अधिक वसूले गए दामों की उन्हें किसी भी प्रकार की रसीद नहीं दी जा रही है, स्वाभाविक है यह अधिक वसूली गई रकम गैस एजेंसी संचालकों की जेब में जा रही है।

ऐसे में कीमतों में बढ़ोत्तरी और कालाबाजारी से आम उपभोक्ताओं पर तो संकट आ ही गया है वहीं होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी असर पड़ रहा है, और आम उपभोक्ता अपने आप को लूटा हुआ सा महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *