कट्टा दिखाकर शराब दुकान कर्मचारी को धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

कटनी। शहर के स्टेशन चौराहा स्थित शराब दुकान में कर्मचारी को कथित रूप से कट्टा दिखाकर धमकाने और दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था और मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन चौराहा स्थित शराब दुकान में कुछ युवकों द्वारा कर्मचारी को हथियार दिखाकर धमकाने और भय का माहौल बनाने की घटना सामने आई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। इसके साथ ही शहर में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन के बीच विश्वास कायम करने के उद्देश्य से आरोपियों का पैदल मार्च भी निकाला गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्यवाही के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से शहरवासियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *