
कटनी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान लोगों ने राजस्व, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई पर नियमित निगरानी रखने को कहा।
