महापौर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

कटनी। नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में लोगों ने सड़क, नाली, पानी, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा।
महापौर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और संबंधित विभाग कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराएं।
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *