
कटनी। नई बस्ती स्थित बंगला जैन मंदिर निवासी स्व. मनोहर लाल जैन की धर्मपत्नी एवं प्रमोद जैन की माताजी श्रीमती कांता देवी जैन का रविवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जैन समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।सोमवार को मुक्तिधाम में विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
