
कटनी। जिले में किसानों के उपार्जन पंजीकरण की निर्धारित अंतिम तिथि आज 10 अक्टूबर है। ऐसे में पंजीकरण से वंचित रह गए किसानों की समस्याओं को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग उठ रही है।
कई किसान विभिन्न कारणों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण नहीं करा पाए हैं। ऐसे में यदि पंजीकरण की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाती है, तो संबंधित किसानों को आगामी उपार्जन प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि जिला कलेक्टर शासन स्तर पर किसानों के उपार्जन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की सिफारिश करें, ताकि पंजीकरण से वंचित किसान भी अपना पंजीकरण करा सकें और उन्हें अपनी उपज के उपार्जन का अवसर मिल सके।
अब देखना होगा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन इस दिशा में क्या पहल करता है और किसानों को पंजीकरण के लिए अतिरिक्त समय मिल पाता है या नहीं।
