ड्रिंक एंड ड्राइव पर रीठी पुलिस की सख्ती, देर रात सड़कों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

कटनी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रीठी थाना पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव एवं सड़क सुरक्षा को लेकर देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की तथा वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ की।

थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की समझाइश दी गई।

पुलिस का मुख्य उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखना, संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस अभियान में एसआई विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक राम पाठक, सुशील प्रजापति एवं महेंद्र पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

रीठी पुलिस की इस सक्रियता से स्पष्ट संदेश है कि सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *