
एन.के.जे. पुलिस ने 60 हजार रुपये कीमत का गांजा किया जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल
कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एन.के.जे. थाना पुलिस ने मुंगाबाई छपरवाह तिराहे के पास दबिश देकर एक युवक को 3 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को एन.के.जे. पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुंगाबाई छपरवाह तिराहा आमरोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद थैला और नीली पन्नी लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में उसकी पहचान शनि उर्फ कुलदीप कुशवाहा, पिता राजेन्द्र कुशवाहा, निवासी प्रेमनगर, कटनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक बालगोविंद प्रजापति, प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा तथा आरक्षक अर्पित पटेल, रणविजय सिंह, अनमोल सिंह, उमेश सिंह एवं ओमशिव तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
