
चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 25 हजार 830 रुपये नकद और ताश के पत्ते किए जब्त
कटनी। दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 25 हजार 830 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 एवं 11 नवंबर की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के छहरी, लालपहाड़ी सहित अन्य स्थानों पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान चार अलग-अलग प्रकरणों में कुल 20 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।पुलिस कार्रवाई के दौरान छहरी में तीन अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ा गया। इनमें पहले प्रकरण में अमरलाल पटेल, अनिल पटेल, मनोज पटेल, प्रमोद वर्मन एवं मनीष मेहरा से 7,800 रुपये और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। दूसरे प्रकरण में अजय प्रताप सिंह परिहार, संदीप यादव, महेन्द्र सिंह परिहार, विवेक उरमलिया, विनोद सिंह एवं दीपक उरमलिया के कब्जे से 6,580 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते मिले। वहीं तीसरे प्रकरण में सुरेन्द्र कुमार पटेल, प्रदीप तिवारी, सुरेन्द्र यादव उर्फ लल्लू एवं सुधांशु प्यासी से 8,450 रुपये और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।इसी क्रम में लालपहाड़ी क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कोल, शनि भूमिया, मोनू ठाकुर, संदीप श्रीवास्तव एवं आकाश यादव को पकड़ा। इनके पास से 3 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।चारों प्रकरणों में पुलिस ने कुल 25,830 रुपये नकद और ताश के छह डेक जब्त किए हैं। सभी 20 आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, श्रीकांत श्रीवास, सोमनाथ शर्मा, अजीत सिंह, आरक्षक मणि सिंह, लोकेंद्र सिंह, नवीन शुक्ला, शहंशाह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
