एक साल से फरार तीन आरोपी बड़वारा पुलिस के शिकंजे में, न्यायालय ने भेजा जेल

कटनी। गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार, 14 मई 2025 को जगदेव सिंह सोलंकी निवासी ग्राम परसेल ने थाना बड़वारा में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके परिवार के सदस्यों तेजभान सिंह एवं जयभान सिंह सोलंकी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

शिकायत के आधार पर थाना बड़वारा में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

लगातार प्रयासों के बाद 18 जून 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी सूरज सिंह, अमोल सिंह और चिंटू सिंह, सभी निवासी ग्राम परसेल, थाना बड़वारा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

लगातार प्रयासों के बाद 18 जून 2026 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी सूरज सिंह, अमोल सिंह और चिंटू सिंह, सभी निवासी ग्राम परसेल, थाना बड़वारा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के.के. पटेल, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *