कृष्ण जन्माष्टमी पर कटनी में बदलेगी यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

कटनी। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को सत्यनारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शहर में यातायात के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए पुलिस सहायता केंद्र भी मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है।जिला पुलिस की यातायात एडवाइजरी के अनुसार दुर्गा चौक से सत्यनारायण मंदिर अथवा शहर की ओर आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन गोपाल फिलिंग के सामने तथा माई नदी के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े कर सकेंगे। शहर के अंदर आवागमन के लिए डाइवर्ट रोड से खंड फैक्ट्री रोड होते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-5 की ओर जाने की व्यवस्था रहेगी।वहीं गर्ग चौराहा से सत्यनारायण मंदिर अथवा दुर्गा चौक की ओर आने वाले मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालुओं के लिए खिरहनी ब्रिज के ऊपर बाईं ओर वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-5 से खंड फैक्ट्री अथवा बाबा घाट होते हुए दुर्गा चौक की ओर आवागमन किया जा सकेगा।खिरहनी ब्रिज के नीचे से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु अपने वाहन निपाह स्कूल में पार्क कर मंदिर जा सकेंगे। सत्यनारायण मंदिर के आसपास रहने वाले स्थानीय नागरिकों को खिरहनी ब्रिज का उपयोग करने की अनुमति रहेगी। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से आवागमन के दौरान अपने निवास अथवा पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड साथ रखने की अपील की है।शाम 4 बजे से भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंधयातायात एडवाइजरी में सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था के तहत शहर में शाम 4 बजे से सत्यनारायण मंदिर की ओर आने-जाने वाले सभी कमर्शियल वाहनों, जैसे लोडर, पिकअप, एलपीजी, ट्रैक्टर आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा नो-एंट्री से छूट प्राप्त भारी वाहनों का आवागमन भी कार्यक्रम समाप्त होने तक बंद रहेगा।पुलिस की अपील—निर्धारित पार्किंग का ही करें उपयोगजिला पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न न करने तथा आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।जिला पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं के सहयोग से जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *