कुठला पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में वारंटियों पर शिकंजा, सात गिरफ्तार

कटनी। अपराधियों की धरपकड़ और लंबित वारंटों की तामीली के लिए कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला थाना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो स्थायी वारंटी और पांच गिरफ्तारी वारंटियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कॉम्बिंग गश्त की गई।4 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इस दौरान स्थायी वारंटी शुभम निषाद पिता विनोद निषाद निवासी पुरैनी और रिंकू कोल पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद कोल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, पुरैनी को गिरफ्तार किया गया।वहीं गिरफ्तारी वारंट के मामलों में सुग्रीव पाल पिता उमेश पाल निवासी पन्नी कॉलोनी, संता उर्फ संतलाल पिता पूरन चौधरी निवासी पहरुआ गल्ला मंडी, चंद्रभान पटेल पिता श्रीपत पटेल निवासी पठरा थाना कुठला, राजेश चौधरी पिता सुकरू चौधरी निवासी कैलवारा कला तथा विनोद उर्फ ननका निषाद पिता महादेव निषाद निवासी पुरैनी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश करने के साथ ही अन्य लंबित वारंटों की भी तामीली की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकापूरी कार्रवाई थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजय यादव, राहुल मिश्रा, शिवशंकर दुबे, आरक्षक विजय प्रजापति, दुर्गेश सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *