बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

महानदी पुल के पास बिना वैध दस्तावेज हो रहा था रेत का परिवहन, दोनों चालकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी। जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बड़वारा पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया।महानदी पुल के पास मिला पहला ट्रैक्टरपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भ्रमण के दौरान बड़वारा पुलिस को ग्राम सकरीगढ़ स्थित महानदी पुल के पास लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का एक ट्रैक्टर मिला, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पुलिस ने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम उमेश उर्फ राजा पटेल (21 वर्ष), पिता रामजी पटेल, निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया। रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।दूसरे ट्रैक्टर में भी भरी थी रेतइसी दौरान पुलिस को महानदी घाट की पुलिया के पास लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का एक अन्य ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ मिला। पुलिस ने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की। चालक की पहचान संजय कुमार पटेल (29 वर्ष), पिता सोनेलाल पटेल, निवासी ग्राम बसाड़ी, थाना बड़वारा, जिला कटनी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दूसरा चालक भी रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।दोनों वाहन जब्त, पुलिस टीम की रही अहम भूमिकादोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए रेत से भरे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़े करवाए।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तथा आरक्षक आकाश रावत, अनिल साकेत एवं शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में रेत के परिवहन पर निगरानी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई का संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *