कटनी के विजयराघवगढ़ स्थित हन्तला इन दिनों भक्ति और आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास महंत स्वामी सीताराम शरण जू महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित कथा ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है।
कार्यक्रम में मैहर बड़े अखाड़ा से पधारे बल्लभ शरण जी ने गुरु कृपा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। खास बात यह है कि यह आयोजन तरुण उपाध्या द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिन पर कराया जा रहा है।
भव्य पंडाल, शानदार व्यवस्थाएं और दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु इस आयोजन को एक विशाल आस्था महाकुंभ बना रहे हैं।
