भीषड़ गर्मी के दृष्टिगत कलेक्टर ने दिए स्कूलों की समय सारणी में बदलाव के आदेश।

कटनी : जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
अब जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी। यह व्यवस्था नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगी।
प्रशासन का यह फैसला लगातार बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके।
हालांकि, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को निर्धारित समय तक स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, जिससे अन्य शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।
वहीं, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी और मूल्यांकन कार्य भी पहले की तरह जारी रहेगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
फिलहाल, गर्मी से राहत के लिए यह कदम छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *