शिक्षा के अधिकार के तहत चरगवां में हाई स्कूल की मांग को लेकर प्रदर्शन

कटनी : मध्यप्रदेश में आज भी सुदूर ऐसे ग्रामीण अंचल हैं, जहां शिक्षा के अभाव में ग्रामीण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

जनसुनवाई में कल एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई…
जब बहोरीबंद तहसील के ग्राम चरगवां से पहुंचे स्कूली बच्चों ने अपने खाली स्कूल बैग प्रशासन को सौंपते हुए सवाल किया — “सर, हमें हमारा स्कूल कब मिलेगा?”
बच्चों ने ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ शिक्षा मंत्री के नाम अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के लिए बच्चों को करीब 10 किलोमीटर दूर दूसरे गांव जाना पड़ता है, जिससे खासकर बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे बच्चों ने शिक्षा के अधिकार को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि आगामी सत्र से चरगवां में हाई स्कूल शुरू किया जाए और बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *