अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कटनी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत एक सप्ताह में 15 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में देसी शराब, मसाला शराब, बीयर और कच्ची शराब जप्त कर कई आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

कटनी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

कार्यवाही के दौरान महगवां निवासी श्रीलाल यादव के कब्जे से 17 पाव प्लेन शराब, राजभान यादव से 21 पाव देसी प्लेन शराब, इमलई निवासी शंकरलाल राय से 16 पाव शराब तथा मुरवारी निवासी सुहाग बाई के कब्जे से 12 पाव देसी प्लेन और 6 पाव लाल मसाला शराब जप्त की गई। वहीं दशरमन निवासी सौरभ लोधी के यहां से 14 बीयर और 11 पाव शराब तथा मध्धू कुम्हार के कब्जे से 15 बीयर बरामद हुई।

इसके अलावा कछारगांव निवासी पूनम जैन से 18 बीयर, ठिर्री निवासी राकेश लोधी से 45 पाव लाल मसाला शराब, झिन्नापिपरिया निवासी कृष्ण कुमार पटेल से 22 पाव देसी शराब और मुरवारी निवासी बालगोविंद पटेल के कब्जे से 101 पाव देसी लाल प्लेन शराब जप्त की गई। अत्तरसूमा निवासी ओमप्रकाश मिश्रा, सोमनाथ पटेल, संजय वंशकार, दुर्गा बाई और सुधा बाई सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से भी भारी मात्रा में शराब और कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। ढीमरखेड़ा पुलिस की इस लगातार कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

उक्त कार्यवाही में ढीमरखेड़ा थाना के समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *