अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

जबलपुर, दिनांक 24 मई 2026 — अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 24.05.2026 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पन्नालाल त्रिपाठी, श्री राजकुमार बक्शी – प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, श्री फूलचंद पटेल – प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग, प्रदेश महिला सचिव श्रीमती अर्चना सिंह, अनामिका सतनामी – जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, कटनी तथा विनीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी विस्तार, जबलपुर जिले के संगठन को मजबूत करना तथा जबलपुर जिला टीम का गठन रखा गया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं जिले में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश त्रिपाठी ने देश के महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विशेष रूप से देशभर की न्यायालयों में लंबित लगभग 5.5 करोड़ मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटान के विषय को प्रमुखता से उठाया तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस विषय की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में लंबित मामलों का त्वरित निराकरण देशहित एवं जनहित दोनों की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री पन्नालाल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में युवाओं को जागरूक करने, सामाजिक एवं संगठनात्मक जवाबदेही लेने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा युवाशक्ति को आगे बढ़कर जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा की गई तथा जबलपुर जिले में पार्टी को मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यगण:
बलराम श्रीवास्तव, राहुल वर्मा, नीलेश यादव, संत कुमार, राजकुमार झारिया, जगदीश अरोरा, एडवोकेट सलीम खान, रजत साहू एवं वाजिद अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *