योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया के साथ तनावमुक्त जीवन की ओर बढ़ाएं अपने कदम।

कटनी – अगर आप तनाव, चिंता और भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाकर स्वस्थ, ऊर्जावान और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। विश्व योग दिवस के अवसर पर द आर्ट ऑफ लिविंग, कटनी द्वारा विशेष “हैप्पीनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया जा रहा है।


द आर्ट ऑफ लिविंग, कटनी द्वारा 18 से 21 जून तक चार दिवसीय “हैप्पीनेस प्रोग्राम” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ब्रह्मचारी शिवतेज जी एवं नीरु संघी जी के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन आशीष बरसैंया द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सत्संग भवन, जिम के पास, प्रथम मल्टी, राहुल बाग, कटनी में आयोजित होगा।
इस विशेष प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान और विश्वप्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया™ का अभ्यास कराया जाएगा, जिससे तनाव और चिंता में कमी, मानसिक शांति, बेहतर स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं एकाग्रता में वृद्धि, रिश्तों में मधुरता तथा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायता मिलेगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम का लाभ लेने और समय रहते अपना पंजीकरण कराने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी aolt.in/1009522 पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
संपर्क: अधिक जानकारी के लिए 9754693260, 6394019963 एवं 8319664175 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *