लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में निकाली जा रही एकता यात्रा पहुंची कटनी, हुआ भव्य स्वागत।

कटनी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में निकाली जा रही एकता रथ यात्रा का भव्य आगमन कटनी नगर में हुआ। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।


एकता रथ यात्रा ने नगर भ्रमण करते हुए चांडक चौक, घंटाघर, हीरागंज, बरही रोड, स्टेशन चौराहा, सुभाष चौक, मिशन चौक, कलेक्टर कार्यालय और पीरबाबा होते हुए स्लीमनाबाद मार्ग से जबलपुर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में समाज के लोगों ने अपनी कारों के साथ शामिल होकर एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।


सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कुर्मी पटेल समाज जिला कटनी के अध्यक्ष ऋषि राम पटेल एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटेल ने अपने उद्बोधन में सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को सुदृढ़ बनाने में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है।
यात्रा के दौरान सरदार एकता रथ पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा के साथ राजघराने द्वारा भेंट की गई ऐतिहासिक एवं श्रद्धेय सामग्री—3 किलो सोने से निर्मित अशोक स्तंभ, चरण पादुका, पेटी, जलपात्र, लोटा एवं चांदी के पात्र के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसे राष्ट्रीय संगठन को भारत सरकार द्वारा सौंपा गया एक गौरवपूर्ण सम्मान बताया गया, जिसे राष्ट्रीय धरोहर के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय समाज के लिए यह गर्व का विषय बताया गया कि यह ऐतिहासिक सम्मान समाज और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष ऋषि राम पटेल, क्रांतिकारी नेता बिंदेश्वरी पटेल, किसान नेता चेतू भाई पटेल, एच.पी. पटेल, युवा अध्यक्ष संतराम पटेल, प्रतिमा पटेल, संतोष पटेल, अर्जुन पटेल, बृजभान पटेल, डॉ. प्रदीप पटेल, डॉ. बी.के. पटेल, जगदीश पटेल, एडवोकेट राजेंद्र पटेल, डॉ. सुनील पटेल, टंटा राम पटेल, गंगाराम पटेल, अजीत पटेल, आकाश पटेल, नंदलाल पटेल, प्रकाश पटेल, श्रीकांत पटेल, लखन पटेल, विनय पटेल, सरवन सिंह पटेल, चंद्रिका पटेल, अमित पटेल, बुद्धसेन पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
यह एकता यात्रा समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी संदेश दे गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *