आजाद चौक में ऑयल-पेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कटनी। शहर के आजाद चौक स्थित परमशील ट्रेडर्स ऑयल पेंट की दुकान में आज रात्रि अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखी कलर बनाने की मशीन सहित लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *