सुनेहरा के जंगल में जुए का फड़ पकड़ा, पांच जुआरी गिरफ्तार; 19 हजार 800 रुपये नकद जब्त

कटनी। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकी निवार पुलिस ने ग्राम सुनेहरा के जंगल में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 19 हजार 800 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुनेहरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में घ्यानी लुनिया (40), संदीप कुमार राजभर (32), सोनू काछी (25), अंकित कुमार समदरिया (27) और अंकित कुमार काछी (32) शामिल हैं। इनमें चार आरोपी शाहपुर तथा एक आरोपी बिछुआ, थाना माधवनगर क्षेत्र का निवासी है।पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *