मोहन नगर के पास निर्माणाधीन पुल के कार्य से हाईवे पर लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर के पास निर्माणाधीन पुल के कार्य के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर पर्याप्त यातायात प्रबंधन एवं सुचारू आवागमन की व्यवस्था नहीं होने से हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर इस तरह लंबे समय तक यातायात बाधित होना चिंता का विषय है। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार कंपनी द्वारा वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था, संकेतक, बैरिकेडिंग तथा यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि निर्माण कार्य भी चलता रहे और आम लोगों को परेशानी भी न हो।
स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य करा रही संबंधित ठेकेदार कंपनी को यातायात व्यवस्था बेहतर करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के कारण इस प्रकार का लंबा जाम अथवा यातायात अवरोध उत्पन्न न हो।
लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य आवश्यक है, लेकिन हाईवे पर यातायात को बाधित किए बिना व्यवस्थित तरीके से काम कराया जाना चाहिए। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मौके की व्यवस्था की निगरानी कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *