अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक का झिंझरी क्षेत्र भ्रमण, शैडो एरिया में सतत निगरानी के दिए निर्देश
कटनी। जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा लगातार मैदानी स्तर पर निरीक्षण और क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने चौकी झिंझरी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित पीरबाबा बायपास, गुलबारा बायपास सहित विभिन्न संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित…
