कटनी में मानवता की मिसाल : देहदान को मिला राजकीय सम्मान, स्व. कलाबाई कुशवाहा को गार्ड ऑफ ऑनर
कटनी जिले में मानवता और समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। मृत्यु के पश्चात भी समाज के कल्याण हेतु अपने शरीर का दान करने वाली स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई कुशवाहा (पति श्री कोदूलाल कुशवाहा, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 04, शिवनगर, कटनी) को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दिनांक…
